
जमशेदपुर।


भाजपा के बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प द्वारा बिरसानगर ज़ोन संख्या आठ के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को पढ़ने वाले बच्चों के बीच दीपावली की खुशियाँ मनाई गयी। प्रकल्प के जिला संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नु की अध्यक्षता में आयोजित उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह राजा उपस्थित रहें। मुख्यातिथियों के हाथों बच्चों के बीच दीपक,रुई-तेल,पटाखें,फ़ल एवं चॉकलेट का वितरण किया गया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों संग दीपोत्सव मनाना पार्टी का संकल्प है। कहा कि त्यौहारों की सार्थकता लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना है। इस दौरान कार्यक्रम को राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष में भी संबोधित किया। मौके पर प्रकल्प के संयोजक कुलविन्दर सिंह पन्नू,सह-संयोजक डॉ रजनी सोडेरा,बिरसानगर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीराम प्रसाद,सुरेंद्र सिंह शिंदे,मीना प्रसाद,रीता सिंह,पुष्पा निषाद,जितेंद्र मिश्रा,विजय सिंह,रामु राव, रंजू झा,महेंद्र सिंह,पुष्पा तिर्की,लक्ष्मी मिर्धा,दीपक घोष समेत अन्य मौजूद रहे।

