
- पुराने पार्टी कार्यकर्ताओं के लौटने से मज़बूत होगी भाकपा-के.डी.सिंह
जमशेदपुर।विभिन्न दलों में शामिल हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य घर लौटने लगे हैं. निष्क्रिय कार्यकर्ताओं में शक्रियता दिखाई पड़ने लगी हैं. स्थानीयकामरेडपशुपति भवन में आयोजित जीबी बैठक में यह बातें उभरकर सामने आई. सुबलदास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव के.डी.सिंह मुख्य वक्ता के र्रोप में संबोधित किया. उन्होंने कहा की केंद्र एवं राज्य सरकार की जन-विरोधी नीतिओं के कारण जनता परेशान हैं. केंद्र एवं राज्य सरकार के नेतीओं के कारण देश एवं राज्य में साम्प्रदायिकताबढ़ रही है. राजधानी रांची एवं आस-पास के छेत्रों में आम जनता के प्रयास से ही बड़ी घटना होने से बचा. के.डी.सिंहने कहा की पुराने कार्यकर्ताओं के पार्टी में लौटने से संगठन मज़बूत होगा, समर्थकों में उत्साह बढ़ेगी. डॉ.रतन महतो ने कहा की चाकुलिया एवं बहरागोड़ा में सदस्यता-नवीकरण के समय सदस्यों के बीच उत्साह देखा जा रहा है. जिला सचिव शशि कुमार ने कहा की जिन समर्थकों ने गत विधान सभा चुनाव में दिग्भ्रमित होकर दुसरे दलों को समर्थन दिया था, एक वर्ष के अन्दर ही मोह भंग होने लगा है. वे लोग फिर से पार्टी से संपर्क कर रहे हैं. पार्टी के नेतागण भी उनके दरवाज़े पर दस्तक दे रहे हैं. जिला सचिव मंडल सदस्य खुदीराम महतो ने कहा की फिर सेग्रामीणों के बीच सी.पी.आई. केप्रति झुकाव देखे जा रहे हैं. इस परिस्थिति का इस्तमाल पार्टी संगठन को करना होगा. बैठक को अंचल सचिव रामहरी बेरा, सपन महापात्र, मिलन प्रकाश बाला, सुशीम पट्टनायक, अनिलराणासहित कई लोगों ने संबोधित किया. इस बैठक में बहरागोड़ा प्रखंड के सभी शाखाओं से प्रतिनिधिओं ने भाग लिया. बैठक का सञ्चालन एवं धन्यवाद् ज्ञापन अंचल सचिव रामहरी बेरा ने किया.


-कृष्णेंदु घोष, बहरागोड़ा

