Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर-भाईचारे व सांप्रदयिक सौहार्द्र के शहर जमशेदपुर को कौन दे गया जख्म
Top Stories

जमशेदपुर-भाईचारे व सांप्रदयिक सौहार्द्र के शहर जमशेदपुर को कौन दे गया जख्म

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 23, 2015No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

विनोद शरण

जमशेदपुरः दलमा की सुरम्य पहाड़ियों की श्रृंखला के आंचल में व सुवर्णरेखा व खरकई नदी की कलकल-छलछल बहती धारा तट पर बसे इस लौहनगरी जमशेदपुर को नींद से मंदिरों की घंटियां, मसजिदों के आजान, गुरुद्वारों के शबद कीर्तन व गिरजा घरों से निकलने वाली प्रार्थनाओं की भक्तिरस की ध्वनियां हर दिन जगाती हैं. साथ ही शाम में आरती के गीतों, आजानों के बीच नींद में ले जाती है. जी हां, हम बात कर रहे हैं. उस शहर का जिसकी परंपरा में मेहनत कशों की खुशबू बसी है. यहां हिंदू, मुसलमान, सिख व ईसाई समेत अन्य धर्मों के लोग एकता के इतने गहरे बंधन में बंधे हैं, जिन्हें अलग कर देखा नहीं जा सकता. इसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती. तभी तो यह लौह नगरी कहलाती है. यहां विभिन्न कारखाने हैं- टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टिनप्लेट समेत कई छोटे-बड़े कारखानें, जिनमें हिंदू, मुसलिम, सिख, ईसाई समेत अन्य धर्मों के लोग एक साथ काम करते हैं. पूरे भाई चारगी के साथ, सिद्दत के साथ, प्रेम व एकता के साथ. जब ईद आती है, तो अब्दुल ईद की छुट्टी मनाता है, तो उसके बदले राम दयाल उस मशीन पर काम करता है, इसी प्रकार जब दशहरा, दीपावली, छठ या कोई और पर्व आता है, तो राम दयाल की जगह अब्दुल काम करता है. ऐसी मिसालें यहीं मिलती हैं, जमशेदपुर में ही और कहां. अभी हाल ही में तो ईद आयी थी. इसकी खुशियां क्या मुसिलम क्या हिंदू क्या सिख व क्या इसाई  सभी ने तो मिल कर सेवाइयां खायी थीं. मुसलिम भाइयों के घरों में जा कर ईद की न केवल बधाई दी थी, बल्कि सेवाइयां जम कर खायी थी और ईत्र की खुशबू में तर हुए थे. इसकी खुबसू तो अभी तक जमशेदपुर की फिजाओं में महक रही थी, तभी तो यह मिनी भारत कहलाता है. लेकिन इस लौहनगरी के सीने पर अचानक कौन जख्म दे गया. एक छोटी सी छेड़खानी की घटना से शहर इतना उद्वेलित कैसे हो गया, आंखों में आक्रोश कैसे भर आया. इतनी छोटी सी घटना से अगर पूरा शहर परेशान हो जाये, हिल जाये व एक – दूसरे को मारने –मरने पर आमादा हो जाये, तो सिहरन सी होती है.शहर सिहर भी गया. प्रख्यात शायर शहरयार की ये पंक्तियां स्वतः जुबा पर आ रही हैं-

सीने में जलन में आंखों में तुफान सा क्यों हैं,

इस शहर का हर सख्श परेशान सा क्यों हैं.

विगत तीन दिनों से जिस तरह से शहर हैरान-परेशान है, लोगों में उबाल व आंखों में उबाल दिख रहा है, यह सवाल खड़े करता  है कि क्या शहर का जो सांप्रदायिक सद्भाव का ताना-बाना रहा है, जिसके लिए शहर न केवल देश में, बल्कि विश्व में जाना जाता रहा है, वह कमजोर पड़ गया है. प्रेम का धागा कमजोर पड़ गया है. निश्चित तौर पर एक छोटी सी घटना से शहर के सीने पर गहरे जख्म तो लगे हैं, जिसे भरने में कुछ वक्त तो अवश्य लगेंगे. जो हालात कुछ चंद नासमझ लोगों के कारण पैदा हो गये हैं, उसे पाटने में अमन पसंद व तरक्की पसंद लोगों को पाटने में वक्त तो अवश्य लगेगा, लेकिन शहर को जो जख्म मिला है, वह अवश्य भरेगा. जरूरत है कि उस धागे को मजबूत करने की, हमारी साझा सांस्कृतिक जो एक सदी से विरासत के रूप में रही है, उसे मजबूत करने की. गंगा-जमुनी संस्कृति को ताकत देने की. साथ ही उन कारणों की तलाशने की भी कि आखिर क्यों ऐसी नौबत आती है कि एक जरा सी घटना पर हमारी बिरासत लहुलहान होने लगती है, हमारी संस्कृति की तार तार-तार होने लगती है. निश्चित तौर पर प्रशासन के लोग तो प्रशासनिक दृष्टि से कमियों-खामियों को देखेंगे-समझेंगे व प्रशासनिक दृष्टि कार्रवाई भी होगी, लेकिन सिर्फ प्रशासन पर जिम्मेदारी दे कर छोड़ देने से नहीं होगा. हर समुदाय के समझदार, बुद्धिजीवी व हर अमन पसंद लोगों को आगे आना होगा. तभी शायद इस शहर को जो जख्म मिले हैं, उसे मिटाया जा सकता, भरा जा सकता है, पाटा जा सकता, जरूरत मजबूत कोशिश की है. फिर कहते हैं न-

कहिये तो आसमां को जमीन पर उतार लायें

मुश्किल नहीं है कुछ भी अगर ठान लिजीये.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

East Central Railway :150 की स्पीड में दौड़ी ट्रेन, ग्लास में रखा पानी छलका तक नहीं — देखें video

December 13, 2025

JAMSHEDPUR NEWS :पूर्वी विधानसभा की जनसमस्याओं पर विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम से की वार्ता, त्वरित समाधान की रखी मांग

December 13, 2025

South East Central Railway :मुंबई–हावड़ा रेल मार्ग के राजनांदगांव–बाकल सेक्शन में समयबद्ध इंजीनियरिंग की बड़ी उपलब्धि

December 13, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.