

जमशेदपुर।22 फरवरी
बैंक ऑफ़ बड़ौदा धनबाद ब्रांच पदस्थापित लापता क्रेडिट ऑफिसर अनिल भगत देर रात बदहवास हालात मे धनबाद स्थित अपने घर पहुंच गए है।उनकी मानसिक दशा ठीक नहीं है और वे गहरे ड्रिपेशन में चले गए हैं। लेकिन वे सकुशल हैं।बातचीत से पता चल रहा है कि उनके लापता की सूचना चौतरफा होने से उन्हें कुछ भय हुआ और वे लौट आए।उनकी स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से लोग उनसे ज्यादा बात नहीं कर रहे हैं।जब उनकी हालत स्थिर होगी तब पता चल पाएगा कि वे कहां और क्यों गायब थे?उनके घर लौटने की जानकारी बैंक की ओर से दी गई है।
गौरतलब बै कि अनिल भगत बैंक के ऑफिशियल काम से रीजनल हेड ऑफिस जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित बैंक ऑफ बडौदा 15फरवरी को पहुंचे थे।15 फरवरी को ऑफिस का कार्य करने के बाद बिष्टुपुर स्थित एक होटल में विश्राम किया और अगली रात कदमा में गुजारी 17 फरवरी को ऑफिस का नित्य काम करने के बाद रात आठ बजे ऑफिस से घर की ओर निकले, जिसके बाद उनकी कोई खबर नहीं है। काफी इंतज़ार के बाद जब उनकी खबर नहीं मिली तो उनके मित्रों ने थाना में सनहा दर्ज कराया। इस दौरान अनिल जिस मोटरसाईकिल से ऑफिस आया करते थे, वो भी लापता गायब हो गया था। इस दौरान उन्होने आखिरी फ़ोन शुक्रवार शाम तीन बजे उन्होंने अपनी माँ से बात की थी।
