
जमशेदपुर।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा धनबाद ब्रांच के सीनियर मैनेजर अनिल भगत 17 फरवरी से लापता हैं। ताजा मिली जानकारी के अनुसार अनिल 15 फरवरी को बैंक के कुछ काम से जमशेदपुर आये थे। 15 फरवरी को ऑफिस का कार्य करने के बाद अनिल होटल में विश्राम किया और अगली रात कदमा में गुजारी 17 फरवरी को ऑफिस का नित्य काम करने के बाद रात आठ बजे ऑफिस से घर की ओर निकले, जिसके बाद उनकी कोई खबर नहीं है। काफी इंतज़ार के बाद जब उनकी खबर नहीं मिली तो उनके मित्रों ने थाना में सनहा दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि अनिल जिस मोटरसाईकिल से ऑफिस आया करते थे, वो भी लापता है। आखिरी फ़ोन शुक्रवार शाम तीन बजे उन्होंने अपनी माँ को किया था।

