

जमशेदपुर।
मंगलवार सुबह ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित कुँवर बस्ती में 62 वर्षीय वयोवृद्ध महिला देव कुमारी देवी ( पति : स्व. सरयू प्रयाद चौबे ) को उनका बेटा सड़क के मुहाने छोड़कर फ़रार हो गया। वे इससे पूर्व सोनारी हवाई अड्डे के नज़दीक एक किराए के मकान में रहते थें। मामले की जानकारी मानगो कुंवर बस्ती निवासी लाल प्यारे को हुई तो उन्होंने भोजपुरी नवचेतना मंच के नेता अप्पू तिवारी से संपर्क कर मौके पर आने को कहा। सूचना पाकर भोजपुरी नवचेतना मंच के कई सदस्य भी पहुँच गये। इसके पश्चात स्थानीय लोगों की मदद से वृद्ध महिला को समुचित व्यवस्था कर एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। यहाँ उचित चिकित्सकीय जांचोपरान्त उन्हें बड़ी मशक्कत एवं अनुरोध के बाद अस्थाई रूप में बाराद्वारी के आशीर्वाद भवन स्थित वृद्धाश्रम में रहने की व्यवस्था कराई गयी। इस दौरान उनके देखरेख की भी ज़िम्मेदारी मंच के सदस्य ही करेंगे। मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अप्पू तिवारी ने बताया कि वृद्धा के बेटे की समुचित जानकारी जुटाकर उन्हें खोजने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र हीं स्थानीय पुलिस की भी सहयोग लेकर उन्हें उनके परिवार तक पहुंचाया जाएगा। वृद्ध महिला के अनुसार उनके बेटे रमेश मिश्रा और संजीत मिश्रा उन्हें छोड़कर चले गए हैं। इस दौरान भोजपुरी नवचेतना मंच के अप्पू तिवारी के अलावे जितेंद्र पांडेय, जीतू सिंह, पंकज दूबे, राज सिंह, नागेंद्र ठाकुर, पिंटू सिंह, राजा, अभिषेक ओझा, अविनाश सिंह, विजय पाठक, विनीत मिश्रा समेत अन्य मौजूद थें।
Comments are closed.