
जमशेदपुर । केबुल बॉयज क्लब के द्वारा आयजित दो दिवसीय फ्लड लाइट युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल मैच संपन्न हुआ. इस प्रतियोगिता में केबुल टाउन के कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया. आज फाइनल मुकाबले में बंटी सिंह और रोहित सिंह बनाम कृष्णा कुमार और निशांत कुमार के बीच कांटे की टक्कर एवं रोमांचक मुकाबले में बंटी सिंह और रोहित सिंह को हराकर कृष्णा कुमार और निशांत कुमार की युगल जोड़ी ने जीत हासिल की. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार, भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष श्री प्रोबीर चटर्जी ‘राणा’ उपस्थित थे. विजयी युगल जोड़ी को दिनेश कुमार ने नकद राशि 2,000 व कप एवं उप-विजेता जोड़ी को नकद राशि 1,000 व कप देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर दिनेश कुमार ने कहा कि केबुल टाउन के युवा आज के परिवेश में फैले हुए सामाजिक बुराईयों और ईर्ष्या की भावना में न फंसकर एक अच्छे इंसान व नागरिक बन कर उभरे है . उन्होंने कहा की यहाँ के युवा ने स्वच्छ भारत अभियान को सार्थक करते हुए ‘क्लीन टाउन और ग्रीन टाउन’ के वाक्य को धरातल पर उतारा है. कार्यक्रम के अंत में आये हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया.

आज के समारोह में मुख्य रूप से भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष प्रोबीर चटर्जी ‘राणा, बंटी अग्रवाल, अशोक सामंत, अमरजीत सिंह राजा. शिव शंकर सिंह, प्रेम सागर सिंह, विपिन झा, राजेश सिंह बम, सोनू चौधरी, प्रेम झा, संजीव, लोकेश, विशाल, राजेश सिंह, पियूष सिंह, आशुतोष, सोनू, प्रिंस, गौरव कुमार समेत सैकड़ों स्थानीय निवासी व क्लब के सदस्यगण उपस्थित थे।

