
जमशेदपुऱ।
एक बार फिर झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो बाबुलाल मंराण्डी ने कहा कि चाहे जो भी एक्जीट पॉल आ जाए । लेकिन बिहार में नितीश की ही सरकार बनेगी। वे जमशेदपुर के सर्किट हाउस मे पत्रकारो से बातचीत कर रहे थे । उन्होने कहा कि वे बिहार चुनाव मे नितीश के पक्ष मे प्रचार करने गए थे । वहां की जनता का झुकाव महागठबंधन की ओर है। उन्होने कहा कि भाजपा का हार कारण भाजपा ही है। उन्होने कहा भाजपा हर मोर्चे पर विफल रही है। भाजपा का हारने का कारण महगाई और गौ मांस है। इस कारण भाजपा वहां हारेगी । इस दौरान उन्होने भाजपा सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला,। उन्होंने कहा की भाजपा की कथनी और करनी में काफी अंतर है। चुनाव में जो भी वादा जनता से किया गया उसे पूरा ही नहीं किया गया । उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार किये जा रहे लाइन ऑफ़ कॉट्रोल का उललंघन मामले में कहा कि पाकिस्तान रोजाना हमारे सैनिको को मार रहा है लेकिन वो कुछ नहीं कर पा रहे है। बाबूलाल मरांडी ने कहा की काला धन वापसी का वादा भी पीएम मोदी ने किया था लेकिन आज पैसा आने की जगह देश से बाहर जा रहा है। वहीँ परिसदन पहुचने पर बाबूलाल का झाविमो की जिला कमिटी द्वारा गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।

