जमशेदपुर।
बिरसानगर जलापूर्ति योजना जनवरी 2016 तक पूरी तरह शुरू हो जाएगी वही इसमें 40 प्रतिषत राज्य सरकार व 60 प्रतिषत जुस्को का सहयोग रहेगा , वैसे लोगों से नगरपालिका केअनुसार तय पानी का शुल्क लिया जाएगा। मार्च 2016 तक राज्य में 370 हाईवे पैट्रोलिंग गाड़ियां क्राईम कंट्रोल के लिए चलाई जाऐंगी, उन्होने कहा की दो वर्ष के भीतर सभी सरकारी स्कूलों में गोदरेज कंपनी की डेस्क, बेंच उपलब्ध कराई जाएगी जिससे विद्यार्थियों को बोरे पर बैठना नहीं पड़ेगा।उक्त बातें सीएम रघुवर दास ने डिमना में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित वनभोज सह मिलन समारोह में कही,
राज्य मे पर्यटन उधोग को बढावा दिया जाएगा
सुबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य मे अब पर्यटन को उधोग का दर्जा दिया जाएगा। इसके लिए सरकार के द्वारा तैयारिया शुरु कर दी गई है। वे शहर के डिमना लेक में आयोजित पुर्वी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओ के पिकनीक समारोह मे भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान उपस्थित जनसमुह को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में राज्य की अलग पहचान हो उसके लिए राज्य सरकार काम करना शुरु दिया है। उसी के तहत राजराप्पा के सौर्दयीकरण के लिए 5 करोड़ की राशी कर दी गई है। इसके अलावे सरकार के द्वारा जल्द ही बाबा नगरी देवघर और पारसनाथ के सौर्दय़करण किया जाएगा।
किसानो को 90 प्रतिशत सब्सिडी पर गाय देगी सरकार
उन्होने कहा कि श्वेत क्रांति के तहत जल्द ही दुध की कार्ति बही बहेगी। इस मद मे सरकार अगले चार वर्षो मे 200 करोड़ खर्च करने की योजना है। उन्होने कहा कि सरकार किसोनो को 90 प्रतिशत सब्सिडी पर दो दो गाय उपलब्ध करायेगी । ताकि किसान कृषि के साथ पशुपालन को जीविका का आधार बना सके। उन्होने कहा कि राज्य के किसानो को बागवानी के साथ साथ पशुपालन करने के लिए राज्य सरकार बढावा देगी। ताकि किसान अन्न उत्पादन के साथ पशुपालन भी कर सकेगे। उन्होने कहा कि किसानो को 90 प्रतिशत सब्सडी के देने के बाद बाकी बची राशी को किसान किस्त मे सरकार को लौटांयेगे। सरकार ऐसी व्यवस्था करने जा रही है। ताकि किसानो पर कोई दबाब न हो।
इसके अलावे सऱकार ने दुध बेचने के लिए भारत डायरी के साथ एम ओ यु कर चुकी है.। राज्य जल्द भारत डायरी प्लांट लगायेगी। ताकि किसान अपने गाय का दुध एक जगह दे और उन्हे उसका वाजिफ दाम मिल सके।
5 जनवरी को होग लैड बैक की स्थापना
उन्होने कहा कि राज्य में कंपनियो के लिए 400 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर चुकी है। जल्द ही राज्य ने कई कंपनियो के द्वारा प्लांट लगाई जाएगी। इसके अलावे 5 जनवरी को लैड बैक स्थापना की जाएगी।
कॉग्रेस लुट रही देश को
उन्होने कहा कि कॉग्रेस भष्ट्राचार की जननी है ।शुरुआती दौड से देश को धोटाले कर खोखला करने का प्रयास करती रही है।उसके कोई नई बात नही है। नेशनल हेराल्ड मुद्दे पर उन्होने कहा चंद शेयर के माध्यम से 200 करोड की संपति हथियाने की कोशीस की जा रही थी।
लोहरदग्गा उपचुनाव परिणाम पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहरदग्गा उपचुनाव परिणाम क्षेत्रियता और व्यक्तित्व पर आधारित था । इसलिए इस मामले को तुल नही देना चाहिए।
