बाबुलाल की बातो को सरकार गंभीरता से – सरयु राय
जमशेदपुर।
बाबुलाल के द्वारा फोन टेपिंग के मामले मे दिया गया बयान अब तुल पकड़ने लगा है। इस मामले मे भाजपा के वरीय नेता व वर्तमान सरकार के मंत्री सरयु राय ने कहा है कि सरकार को बाबुलाल की बातो को गंभीरता से लेना चाहिए । वे जमशेदपुर पत्रकारो ,से बातचीत के दौरान उक्त बाते कही। उन्होने कहा कि बाबुलाल भी राज्य के पहले मुख्यमंत्री रह चुके है और इस प्रकार का बयान कही न कही प्रशन चिह्न वाली बात है। उन्होने कबा कि राज्य सरकार को इस प्रकार को बातो को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होने कहा कि वेसे बाबुलाल को इस प्रकार की बाते को रखने केपूर्व साक्ष्य या कोई उदाहरण देना चाहिए । ताकि उनकी बातो पर जनता विश्वास कर सके।




