
जमशेदपुर।27सितबंर(हि,स.)


बहरागोडा के कुमारडुबी में पटाखा विस्फोट में मारे गये मृतकों के आश्रीतों एवं घायलो को आज सांसद विद्युत बरन महतो के द्वारा सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।इस क्रम में आज MGM में इलाजरत घायल व्यक्ति सीमन्त दलाइ को पचास हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों कुमारडुबी में पटाखा विस्फोट
में कई लोग हताहत एवं घायल हुए थे।घटना की सूचना मिलते ही सांसद महतो वहाँ पहुँचे थे।उस समय विस्फोट जारी था।सांसद श्री महतो ने मौका ए वारदात से उपायुक्त पूर्वी सिहभूम से सम्पर्क किया एवं घटना की जानकारी मुख्यमंत्री रघुवर दास को को दिया।साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को घटना की भयावहता से अवगत कराया एवं मृतकों एवं घायलों के लिए राहत की जरूरत बताइ।मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी सांसद श्री महतो के बातों को ध्यान में रखकर तत्काल उसी रात में घोषणा की कि मृतकों के आश्रीतो को दो लाख रुपए एवं घायलों को पचास हजार रुपए प्रदान किया जाएगा।उसी कड़ी में सांसद ने लगातार सम्पर्क कर उपायुक्त एवं अपर उपायुक्त से आग्रह किया कि इस पर त्वरित कार्रवाई किया जाए।आज सांसद ने स्वयं सम्बन्धित व्यक्तियों का चेक लेकर उन परिवारों तक पहुचाया।आज एम जी एम अस्पताल में चेक देते समय ए डी सी सुनील कुमार भी उपस्थित थे।

