
बहरागोड़ा:बहरागोड़ा बाजार एवं एन.एच. पर लोगों को डराने, धमकाने की सूचना पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक का नाम अभिजीत जाना है, जोबहरागोड़ा थाना के पीछे स्थित मोहल्ले में रहता है. पुलिस ने गिरफ्तार अभिजीत जाना के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद किया है, उसके पास एक खिलौना पिस्तौल भी था. बहरागोड़ा पुलिस को सूचना मिली की बाजार एवं एन.एच. पर एक युवक द्वारा पिस्तौल चमकाकर लोगों को डराया, धमकाया जा रहा है. इसके बाद सब-इंस्पेक्टर एस.पि.शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस बल के सदस्यों ने आरोपी को उसके घर के सामने स्थित रोड से पकड़ा. बहरागोड़ा थाना प्रभारी चित्तरंजन मिश्र ने बताया की अभियुक्त के बिरुद्ध इससे पहले भी बहरागोड़ा थाना में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. दो मामलों में न्यायलय में आरोप पत्र समर्पित किये जा चुके हैं, हाल ही में अभिजीत जाना ज़मानत पर जेल से बाहर आया था. बहरागोड़ा थाना में आरोपी के बिरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत.


-कृष्णेंदु घोष, बहरागोड़ा

