
जमशेदपुर।
राज्य के तमाम विपक्षी पार्टीयो के द्वारा भूमि अधिग्रहण निती के खिलाफ बुलाये गय़े बंद का असर जमशेदपुर मे भी देखने को मिला. हालाकि जिला प्रशासन ने बंद को देखते हुए सुबह सुबह जिले के प्रमुख नेताओ को हिरासत मे ले लिया था।जिसमे झाविमो के केन्द्रीय़ सचिव अभय सिह के अलावे जिला अध्यक्ष फिरोज खान सहित कई कार्यकर्ताओ को हिरासत मे ले लिया गया था।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9 बजे तमाम अलग अलग टोली मे बनकर साकची गोलचक्कर पहुँचे । और सङंक पर बैठ कर बंद के समर्थन मे नारे बाजी भी की गई।
बंद के काऱण शहर के तमाम दुकाने ,पेट्रोल पंप बंद रहे ।शहर मे चलने वाले सिटी बसो का परिचालन नही हो पाया ।शहर से बाहर की ओर कोई भी बस आना जाना नही की।
सिटी एसपी चंदन झा ने बताया कि बंद मे कई से कोई तोङफोङ की सुचना नही है।बंद को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा कई स्थानो ने अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी.उन्होने कहा कि बंद कराने आए अलग अलग जगहो से 100 से भी ज्यादा कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार किया गया हैं।



