
जमशेदपुर।
झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री व जे एम एम के वरीय नेता हेमंत सोरेन ने कहा कि बंगाल चुनाव मे पार्टी 30 सीटो पर चुनाव लड़ने की योजना बनाई है और पार्टी इसके लिए तैयारियां भी शुरु कर दी है। हेमत सोरेन जमशेदपुर पत्रकारो से बातचीत के दौरान उक्त बाते कही।उन्होने कहा कि झारखंड से सटे बंगाल ईलाके में झाऱखंड मुक्ती मोर्चा का अपना दबदबा है। और इसी को देखते हुए पार्टी ने निर्णय लिया है कि बंगाल मे होने वाले विधानसभा चुनाव मे कम से कम 30 सीटो पर अपना प्रत्याशी को खड़ा करेगी। हालाकि उन्होने किन सीटो पर चुनाव लड़ेगी उसकी घोषणा अभी तक उन्होने नही की है।
उन्होने कहा कि अप्रैल माह मे पार्टी को मजबुत करने के लिए राज्य मे हर जिले का दौरा करेगे । उन्होने कहा कि सरकार सिर्फ अदानी अम्बानी जैसे व्यापारी की मदद कर रही है ,मूलवासी को काफी नुकसान हो रहा उन्हें ठगा जा रहा है । साथ साथ स्थानीय सरकार के बारे में बताते हुए कहा की राज्य में भष्ट्राचार और अपराध पर नियंत्रण नही है । राज्य मे अपराधियो को बोल बाला है। जनता डर और भय के
वातावरण मे जी रही है।



