
जमशेदपुर।
जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने गुरुवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के अपने उद्घाटन सीजन के लिए “जम के खेलो“ के रूप में बाइनलाइन जारी किया। श्री सुनील भास्करन, वीपी, काॅर्पोरेट सर्विसेज सह चेयरमैन, टाटा फुटबॉल एकेडमी ने जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के होम ग्राउंड जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में नयी बुनियादी संरचनाओं और सुविधाओं के बारे में अ़द्यतन जानकारियों को सार्वजनिक किया।


अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल गवर्निंग बॉडी ‘फीफा’ नियमों के मानकों के अनुसार जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स का नवीनीकरण और उन्नयन किया जा रहा है। रात्रि मैच के लिए भी काॅम्प्लेक्स को फ्लड लाइट से रोशन करने की व्यवस्था की जा रही है और साथ ही 25,000 बकेट सीटों से लैस किया जा रहा है। ‘कंपीटिशन एरिया’ के नाम से जाना जाने वाला प्लेयर्स ऐंड मैच ऑफिसियल्स एरिया (पीएमएओ) का भी विकास किया जा रहा है, जो विश्व स्तरीय मानकों के अनुरूप है। वर्तमान में, भारत में इस तरह की संरचना केवल कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में मौजूद है।
नये कार्यों पर टिप्पणी करते हुए श्री भास्करन ने कहा, “हम आगामी सीज़न को लेकर बहुत उत्साहित हैं और हमें विश्वास है कि जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में खिलाड़ियों, मैच अधिकारियों और खेलों के लिए सुविधाएं दुनिया भर में सर्वश्रेष्ठ के समतुल्य होंगे।“
आशा है कि जमशेदपुर मीडिया के सदस्यों समेत देश-विदेश की मीडिया के सदस्यों को भी एक नये विकसित मीडिया रूम का बेहतर अनुभव होगा, जहां पत्रकारों के लिए मैच के पूर्व और पश्चात ब्रीफिंग होगा, साथ ही साथ, स्टोरी या खबर लिखने के लिए मीडिया सेंटर भी होगा। इसके अलावा, एक मीडिया ट्रिब्यून काॅर्नर होगा, जहां मैच देखते हुए मीडिया लाइव कवरेज कर सकती है। मैदान के निकट फील्ड ऑफ़ प्ले (एफओपी) में फोटोग्राफर्स को समर्पित एक क्षेत्र होगा। इन विशेष सुविधाओं के साथ-साथ, मैच के पहले के समय के दौरान स्टेडियम के अंदर इंटरटेंमेंट काॅनर्स होंगे। स्टेडियम के अंदर, दर्शकों के रोमांचक अनुभव के लिए लाइव इंटरटेंमेंट की व्यवस्था होगी।
श्री मुकुल चैधरी, चीफ, स्पोट्र्स एक्सेलेंस सेंटर, टाटा स्टील ने जमशेदपुर एफसी के खिलाड़ियों और तकनीकी स्टाफ का परिचय प्रदान दिया। इस अवसर पर बोलते हुए श्री चैधरी ने कहा, “हमने नये प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के संतुलित मिश्रण के साथ-साथ उच्च क्षमता वाले अनुभवी खिलाड़ियों और भारतीय व विदेशी रंगरूटों का सही मिश्रण तैयार करने का प्रयास किया है। खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और आवास के लिए एक विश्व-स्तरीय प्रशिक्षण मैदान और अत्याधुनिक ‘प्लेयर्स विलेज’ विकसित किया जा रहा है।“
इस प्रेस वार्ता में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध पूर्व टीएफए कैडेट गोलकीपर सुब्रत पाल और अनास एडाथोडिका मौजूद नहीं थे, क्योंकि वे वर्तमान में राष्ट्रीय टीम की ड्यूटी पर हैं।
आईएसएल सीजन-4 के लिए मैच का कार्यक्रम प्रकाशित हो चुका है। 1 दिसंबर, 2017 को जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में पहला ऐतिहासिक आईएसएल मैच होगा, जब वे एटीके के खिलाफ खेलेंगे। हालांकि, जमशेदपुर एफसी 18 नवंबर, 2017 को गुवाहाटी में अपना पहला मैच नार्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ खेलेगा।
टाटा ग्रुप द्वारा समर्थित जमशेदपुर एफसी की इंडियन सुपर लीग में भागीदारी जमशेदपुर को एक ऐसे शहर के रूप में प्रस्तुत करेगा, जो खेल का जोरदार समर्थन करता है। समुदाय के साथ टाटा ग्रुप और टाटा स्टील का हमेशा काफी मजबूत संबंध रहा है और जेएफसी इस मजबूती को और पुख्ता करेगा। यह अवसर टाटा ग्रुप और टाटा स्टील के टाटा फुटबॉल एकेडमी का सपना साकार होने जैसा है, जिसे 30 साल पहले भारतीय फुटबॉल में योगदान देने और भारतीय फुटबॉल को वैश्विक पटल पर प्रगति करते हुए देखने के लिए शुरू किया गया था।
तकनीकी स्टाफ
- स्टीव कॉपेल (हेड कोच)
- रॉबर्ट ’बॉबी’ मिमस (गोलकीपिंग कोच)
- वाल्टर डाउनेस (असिस्टेंट कोच)
- ईशफाक अहमद ( असिस्टेंट कोच)
खिलाड़ियों के नाम
- सुब्रत पॉल
- संजीवन घोष
- अनास एडाथोडिका
- आंद्रे बिकी
- जोस लुइस एस्पिनोसा अरोयो (तिरी)
- रॉबिन गुरुंग
- साइरुअत किमा
- शौविक घोष
- यमन्नम राजू मंगांग
- विकास जायरु
- इमरसन गोम्स डे मौरा (मेमो)
- मेहताब हुसैन
- समीग डौटी
- सौविक चक्रवर्ती
- त्रिनिदादे गोन्काल्वेस
- आशीम बिस्वास
- फारूक चैधरी
- जेरी मवाहिमिंगथंगा
- केर्वेंस बेलफोर्ट
- सिद्धार्थ सिंह
- सुमित पासी
सहायक स्टाफ
- विवेक निगम (हेड, फिजियो)
- सौम्या भट्टाचार्य (असिस्टेंट फिजियो)
- शेख सिराज (मैस्योर – मालिश करने वाला)
- मोहम्मद कासिफ (मैस्योर – मालिश करने वाला)
- एड्रियन डायस (स्ट्रेंदनिंग ऐंड कडीशनिंग कोच और पोषण विशेषज्ञ)
- गौरव खिलारी (विश्लेषक)

