
जमशेदपुर।

गोलमुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले गुरुनाम सिंह ने शनिवार की सुबह अपने ही घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया जाता कि गरुनाम सिंह की पत्नी का पूर्व में देहांत हो गया था। उसके बाद से वह तनाव में रहने लगा था। इसी तनाव में आकर शराब के सेवन काफी मात्रा मे करने लगा था। इस बात की जानकारी गुरुनाम सिंह के परिवार के लोगों ने पुलिस को दी। वह शनिवार की सुबह दुपट्टा से अपने ही घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। वही पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है।

