
जमशेदपुर।
जादूगोड़ा का रेलवे स्टेशन राखामाइंस सड़क मे प्रत्येक दिन लगभग हजारो लोग राखा माइंस स्टेशन से जादूगोड़ा तक इसी सड़क के सहारे आवागमन करते है एवं गोविंदपुर से लेकर जादूगोड़ा , आसनबनी , दौड़कु , कुलडीहा , राखा माइंस क्षेत्र के प्रायः सभी लोगो का आवागमन का एकमात्र मुख्य सड़क राहगीरो के लिए इन दिनो परेशानी का सबब बना हुआ है यह सड़क जर्जर अवस्था मे है जहां तहां सड़क टूटी हुई है एम सड़क मे बड़े बड़े गड्डे हो गए है एवं शंकर हलधर के घर के सामने सड़क मे जल जमाव होने के कारण सड़क बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया है एवं प्रत्येक दिन यहाँ दुर्घटना होती रहती है पिछले दिनो यूसिल कर्मी विष्णु भकत दो गाड़ियो मे टक्कर होने से बुरी तरह घायल हो गए । सुबह प्रातः 3 बजे से लेकर रात्रि 12 बजे तक स्टेशन मे ट्रेन का ठहराव होने के कारण यात्रियो का आवागमन इस सड़क मे चलते रहता है , सड़क के दोनों और बड़ी बड़ी झाड़ियाँ है एवं स्ट्रीट लाइट भी खराब हो चुका है जिसमे दुर्घटना मे भारी वृद्धि भी हुई है एवं जादूगोड़ा चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्यो ने भी इस मुख्य सड़क की चौडीकरण एवं मरम्मती की मांग की गयी है वहीं यूसिल के सीएमडी ने भी इस सड़क के निर्माण का आश्वाशन दिया है ।
वहीं पोटका की विधायक मेनका सरदार ने कहा की जादूगोड़ा मोड चोक से गोविंदपुर तक सड़क बनवाने का प्रस्ताव दिया गया है जल्द ही इसका निर्माण किया जाएगा ।

