
जमशेदपुर।26 फऱवरी

मोहरदा जलापूर्ति योजना के संचालन के लिए झारखंड सरकार व जुस्को के बीच रविवार को बागुनहातु फुटबॉल मैदान में हुए एकरारनामे पर सूबे के मुख्यमंत्री श्घुवर दास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जलापूर्ति योजना से क्षेत्र के हज़ारों घरों तक शुद्ध जल की आपूर्ति होगी जिससे स्थानीय लोग स्वच्छ पेयजल के अधिकार से लाभांवित होंगे। उन्होंने कहा कि सभी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में है । कहा कि सीएम अपने चुनावी वायदों को धरातल पर उतारने में शतत प्रयत्नशील हैं। कहा कि जलापूर्ति के अलावा सड़क, बिजली, रोज़गार जैसी दूसरी योजनाएं भी कार्यान्वित की जा रही है। इस दैरान हुए देवनगर आश्रम में 400 फ्लैट्स निर्माण तथा चाकुलिया जलापूर्ति योजना के ऑनलाइन शिलान्यास पर कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्यभर में विकास योजनाएं तेज़ी से क्रियान्वित हो रही हैं। अंत्योदय की दिशा में पंडित दीनदयाल जी के सोच को पूर्ण करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभांवित करने को राज्य सरकार कटिबद्ध है।

