
जमशेदपुर।


दक्षिण पूर्व रेलवे ने खड़गपुर स्टेशन में संरक्षा सबंधी आधुनिकीकरण कार्य के कारण ट्रेन संख्या 12801/12802 पुरी नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस एक्सप्रेस 7 नवबंर से 19 नवबंर तक खड़गपुर नही जाएगी। इसको लेकर एस ई रेलवे के द्वारा अधिसुचना जारी कर दी है। अधिसुचना के मुताबिक यह ट्रेन लगातार दस दिनो तक खड़गपुर न जाकर नीमपूरा-हिजिली मार्ग होकर ही आवागमन करेगी। खड़गपुर मे चढने उतरने वाले यात्रियो हिजली मे जाकर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में चढना होगा।वही रेलवे ने यात्रियों को कोई परेशानी न हो उसे देखते हुए इस ट्रेन का हिजिली स्टेशन पर पर्याप्त समय प्रदान किया गया है।

