
जमशेदपुर।


राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी की जयंती के शुभ अवसर पर स्थानिय मानगो गॉधी मैदान मे गॉधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर युवा जदयू झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष डॉ पवन पाण्डेय के द्वारा किया गया। इस दौरान पार्टी द्वारा निर्धारित राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत झारखण्ड प्रदेश जदयू के सभी जिलो मे युवा कार्यकत्ताओ को बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसे सामाजिक कोढ बने रोग से मुक्ति दिलाने हेतु संकल्प दिलाया गया। जमशेदपुर के युवा जदयू कार्यकत्ताओ को खुद डॉ पवन पाण्डेय ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ पवन पाण्डेय ने कहा कि आज पूरे देश स्तर पर प्रत्येक जिलो मे बाल विवाह एवं दहेज प्रथा को रोकने की शपथ ले रहे है । आज के बाद जदयू के कार्यकत्ता ना तो दहेज लेगे और ना लेने देगें,यदी कोई चोरी छुपे एैसा असामाजिक काम करता है तो हम उससे नाता तोड लेगे,हम तब तक चुप नही बैठेगें जब तक इस सामीजिक बुराई को को जड़ से नही उखाड दिया जाता है।कार्यक्रम मे जितेन्द्र दुबे,पप्पु सिहं,ललित ढिगंरा,तेजपाल सिंह,उत्म दास, सतेन्द्र सिंह,मो० दानिश,संतोष सामंत,बबलु कर्माकर,अनिल कुमार जितेन्द्र मिश्रा,तरणदीप सिंह,जितेन्द्र वर्मा,राजीव ओझा,गणेश ठाकुर,अभिमन्यु सिंह, मिन्टु प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

