

जमशेदपुर।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत ने झारखंड की रघुवर सरकार पर हर मोर्चे पर विपफल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे राज्स की विधिव्यवस्था बिगड़ी हुई है। नारी पर अत्याचार बढ़ा है। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। अभी तक कोई भी नीति नहीं बना पायी है। ये बाते जमशेदपुर मे संवाददाता सम्मेलन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कही।उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदाथों में वैट में बढ़ोत्तरी कर राज्य की जनता के साथ रघुवर सरकार ने सौतेलापन व्यवहार किया है। 2003 में बिहार की नीति लागू करने की बात की गयी थी जो आज तक नहीं लागू की गयी। एक सवाल के जवाब में सुखदेव भगत ने सापफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस चाहती है कि पहले डोमिसाई, स्थानीयता और रोजगार नीति बने और उसके बाद किसी भी विभाग में भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाय। जिस जिला में रोजगार के लिए भर्ती की प्रक्रिया हो उस जिला के लोगों को लाभ मिलना चाहिए। सुखदेव भगत ने भी भाजपा के कई राष्ट्रीय नेताओं पर गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि झारखंड में पंचायत चुनाव में कांग्रेस से जुड़े हुए लोगों को कांगे्रस समर्थन करेगी, खासकर महिलाओं को पंचायत चुनाव में कांग्रेस विशेष प्राथमिकता देगी।