
जेएनएसी परिसर में निर्मित पवेलियन का उपायुक्त श्री अमित कुमार करेंगे उद्घाटन


जमशेदपुर। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के तत्वाधान में आगामी 4 दिनों तक पर्यावरण संरक्षण व ठोस कचड़ा प्रबंधन को लेकर “6 आर कॉन्क्लेव” आयोजित किया जा रहा है। फरवरी 2018 में ठोस कचड़ा प्रबंधन से जुड़े 3 आर घटकों को लेकर ‘कबाड़ महोत्सव’ आयोजित किया गया था, किन्तु 6 को लेकर विस्तृत कार्यक्रम करने वाला जमशेदपुर सम्भवतः देश में पहला शहर होगा। उल्लेखनीय है कि जहाँ 3R में पर्यावरणीय प्रदूशको से निपटने की बात आती है वहीं 6R में अतिरिक्त 3R ( Re-think, Refuse, Re-design/ Re manufacturing) सम्मिलित है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के पिछले दुबई दौरे के दौरान उन्होंने आहवान किया था कि आज हमें 6 आर के अनुपालन की जरूरत है। इसी 6 आर मंत्र को अपनाकर जे0एन0ए0सी0 उक्त आयोजित कर रहा है। जिसमें पर्यावरण चिंतक, शोधार्थी, छात्र-छात्राएँ आदि भाग लेंगे। उक्त कार्यक्रम के तहत निम्न कार्यक्रम/प्रयास सम्मिलित है:-
6आर विवरणिका:– जिसमें 6आर के बारे में विस्तृत जानकारी है। इसका विमोचन नगर विकास मंत्री श्री सी0पी0 सिंह, खाद्य-आपूर्ति मंत्री श्री सरयू राय तथा नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अरूण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दो दिन पूर्व राँची में किया था।
6आर पवेलियन:- जे0एन0ए0सी0 परिसर में 6 अलग-अलग पवेलियन बनाकर आॅडियो/विडियों तथा संबंधित साहित्य के माध्यम से अलग-अलग जानकारीपरक कार्यक्रम होंगे।
6आर गैलरी:– 6आर से जुड़े विषयों पर पेटिंग वर्कशॉप तथा प्रदर्शनी
6आर पर डाक्यूमेंट्री फिल्म :-6आर को लेकर डाक्यूमेंट्री की लाॅचिंग और स्क्रीनिंग 5 जून को होगी।
6आर वाहन:– ऐसे दो वाहन शहर में घूम रहे है जो प्लास्टिक वेस्ट को लेकर जागरूकता के साथ साथ पॉलिथीन संग्रह का कार्य कर रहे है।
रन फॉर 6 आर :- मिनी मैराथन
ड्राइंग प्रतियोगिता:- 6आर पर आधारित
6आर पर सेमिनार:- एक ब्रेन स्टोंर्मिंग सेशन
6आर रैली:– ‘प्राउड टू बी झोला छाप’ के नाम से लगभग 200 छात्र छात्राये इस रैली में भाग लेंगे।
उक्त जानकारी विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने साकची के होटल केनेलाइट में आयोजित संवाददाता सम्मलेन में दी।

