जमशेदपुर।
शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त से विगत तीन वर्षों से आजीवन कारावास की सजा काट रहे दीपू महतो (फिलहाल एमजीएम अस्पताल में इलाजरत्) के परिजनों ने भाजपा नेता रमेश हांसदा से नेतृत्व में मिलकर स्वयं के खर्चे पर बेहतर इलाज कराने संबंधी ज्ञापन सौंपा. सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से कैदी के पिता विश्वेश्वर महतो ने बताया कि वे सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया थाना अन्तर्गत शोभापुर के रहनेवाले हैं किसी मामले में निचली अदालत द्वारा अपने बेटे को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के खिलाफ उच्च न्यायलय में अपील भी दायर किए जाने की बातें उन्होंने कहीं. उन्होंने बताया कि पिछले काफी दिनों से उनके कैदी पुत्र काफी गंभीर बिमारी से ग्रसित है जिसका इलाज कर रहे एमजीएम के चिकित्सकों ने जवाब देते हुए बेहतर चिकित्सा हेतु अन्यत्र ले जाने को कहा है. जिसके बाद भाजपा नेता रमेश हांसदा ने परिजनों को हर संभव सहयोग करने एवं जिले के उपायुक्त से मिलकर कैदी को बेहत चिकित्सा हेतु अन्यत्र ले जाने संबंधी मांग की. इस दौरान जिले के उपायुक्त ने जांच कर फैसला देने का भरोसा परिजनों को दिया.
