
जमशेदपुर।


परसुडीह थाना अंतर्गत सोपोडेरा शिव मंदिर के पास रहने वाले एक्स आर्मी मैन आर पी पांडे के घर में चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपए के आभूषणों वह सामानों पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि आर पी पांडे अपने पूरे परिवार के साथ पटना अपने छोटे पुत्र के रिंग सेरेमनी में भाग लेने के लिए सपरिवार गए हुए हैं। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर के सामने के ग्रिल को कटर से काट दिया और घर के भीतर दो कमरों मे मौजूद अलमीरा के लॉकरो को तोड़कर उसमें रखे आभूषणों व नगद की चोरी कर ली

