
जमशेदपुर ।


बिष्टुपुर स्थितपी.डी.मेंशन में एआईएसएम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में आज प्रदेश अध्यक्ष पी.के वाजपेयी ने पत्रकार साथियों को आंदोलन को लिए तैयार रहने की बात कही.उन्होने कहा कि सरकार ने पत्रकार सुरक्षा कानून,पेंशन,एक्रिडेशन,आवास और सभी जिलों में प्रेस क्लब के निर्माण के लिए कोई नीति नहीं बनाई,जिससे पत्रकार साथियों में निराशा का भाव उत्पन्न हो रहा है. उन्होने कहा कि पत्रकार साथियों को पूरे राज्य में अन्य राज्यों की तरह मिलने वाली सरकारी सुविधाओं के लिए आवाज़ बुलंद करनी होगी.एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव ने कहा है कि सरकार 1000 दिन मना रही है और राज्य के विकास में मीडिया की भूमिका या मीडियाकर्मियों के कोई सुविधा पर चर्चा तक नहीं की.इसका मतलब है राज्य में पत्रकारों को कोई उम्मीद सरकार से करना बेईमानी है.प्रदेश प्रवक्ता प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि सरकार को एक्रिडेशन नीति में परिवर्तन करते हुए रिकोमेंड करने का पूरा अधिकार जिले डी.पीआर.ओ. को देना चाहिए क्योंकि अधिकांश मीडिया हाउस 10 वर्षो से कार्यरत पत्रकार को भी अपना रिकोमंडेशन नहीं देना चाह रही है.लीड इंडिया पब्लिशर्ष एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवानंद सिंह ने कहा कि सरकार को पहले सभी मांगो के लिए दशहरा के बाद मेमोरंडम दिया जाएगा और अगर फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो राजभवन के बाहर अनशन पर बैठने के लिए भी तैयार हैं.कोल्हान महासचिव चरणजीत सिंह, सचिव जगजीत गाँधी और जिला उपाध्यक्ष नदीम एहसन ने ने कहा कि एसोसिएशन की बैठक प्रत्येक माह हो और जमशेदपुर में कोल्हानस्तरिय एक कार्यालय भी हो.जमशेदपुर जिला अध्यक्ष विनोद केसरी ने कहा है कि जल्द ही कार्यालय को लिए प्रयास किया जाएगा ताकि नियमित रूप से बैठक होती रहे.बैठक में मुख्य रूप से पत्रकार मो.अखलाक,नागेन्द्र शर्मा,तनवीर सूरी,अभय कुमार,विजय कुमार,विजय पुष्टि,सुजीत मृधा,गुरदीप राज,प्रियरंजन वाजपेयी,मधुरेश वाजपेयी सहित कई साथी उपस्थित थे.

