Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर होगा जमशेदपुर का नवनिर्मित बहुउद्देशीय कन्वेंशन सेंटर –मुख्यमंत्री
Top Stories

जमशेदपुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर होगा जमशेदपुर का नवनिर्मित बहुउद्देशीय कन्वेंशन सेंटर –मुख्यमंत्री

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 12, 2018No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
*समाज और राज्य हित सर्वोपरि — मुख्यमंत्री*
*राजधानी सहित  राज्य के सभी नगर निगम और पंचायत परिषद क्षेत्र में बनेंगे बहुउद्देशीय कन्वेंशन सेंटर– मुख्यमंत्री
जमशेदपुर।
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने आज जमशेदपुर के कदमा, उलियान स्थित बहुउद्देशीय कन्वेंशन सेंटर का शिलान्यास किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के इस पुनीत अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि जमशेदपुर के नवनिर्मित  कन्वेंशन सेंटर का नामकरण  पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि *शहर किसी भी राज्य की आन-बान और शान होते हैं।* देश और दुनिया भर से लोग शहरों में आते हैं और शहर से ही राज्य की पहचान बनती है। इस तथ्य को सामने रखते हुए हमारी *सरकार नगर विकास के क्षेत्र में 32,000 करोड रुपए की राशि खर्च कर रही है।*उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास के क्षेत्र में शहरीकरण और औद्योगीकरण की बहुत बड़ी भूमिका होती है। आर्थिक विकास दर में गुजरात के बाद पूरे देश में झारखंड का दूसरा स्थान है जबकि झारखंड को अस्तित्व में आए हुए महज 17 साल हुए हैं। यह झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता की सोच और संकल्प शक्ति का नतीजा है। उन्होंने कहा कि *राज्य की सभी समस्याओं का समाधान विकास और तेज गति से विकास में निहित है।* इसी प्रेरणा से राज्य सरकार काम कर रही है और इसके लिए जनता से  भी निरंतर सहयोग की अपेक्षा है।
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि शहर की अवहेलना नहीं की जा सकती क्योंकि शहरी क्षेत्रों में लगातार जनसंख्या बढ़ती जा रही है जिसके कारण शहरी क्षेत्र को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना सरकार का दायित्व है। आज के ज्ञान आधारित युग में बदलते समय के अनुरुप बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने का काम हमारी सरकार कर रही है। इसी के निमित्त सरकार द्वारा राजधानी सहित राज्य के जितने भी नगर निगम और पंचायत परिषद क्षेत्र हैं वहां पर बहुउद्देशीय कन्वेंशन सेंटर बनाए जाएंगे। समाज के विभिन्न वर्गों के लोग अपनी आवश्यकताओं के अनुसार कन्वेंशन सेंटर का प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि 2005 से ही इस प्रकार के कन्वेंशन सेंटर की स्थापना का विचार था और इसी के अनुरूप जमशेदपुर के सूर्य मंदिर के निकट ढाई करोड़ की लागत से बिरसा मुंडा नगर भवन अस्तित्व में आया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कन्वेंशन सेंटर के प्रांगण के भीतर विभिन्न प्रक्षेत्र अवस्थित रहेंगे जिनमें लगभग 10 करोड रुपए के निवेश की योजना है। आने वाले समय में हर क्षेत्र में कन्वेंशन सेंटर की स्थापना राज्य सरकार द्वारा की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जमशेदपुर की देश और दुनिया में अनूठी पहचान है और जमशेदपुर के वंशज होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि इस शहर के यश और कीर्ति को अक्षुण्ण बनाए रखें। यहां के लोगों को हर प्रकार की बुनियादी सुविधा मिल सके सरकार इसके लिए पूरे मनोयोग के साथ कार्य कर रही है। हमारी सरकार व्यक्तिगत स्वार्थ की भावना से ऊपर उठकर लगातार जन-जन के उत्थान और कल्याण के लिए कार्य कर रही है। समाज के हित और राज्य के हित सरकार की प्राथमिकता में हैं और व्यक्तिगत हित बहुत पीछे हैं। इसी के निमित्त समाज के हित के लिए कन्वेंशन सेंटर की परिकल्पना सरकार ने की है और इसे साकार करने का काम शुरू किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में भी देशभर के सर्वोच्च 10 शहरों में जमशेदपुर का स्थान होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम विकसित विदेशी राज्यों में जाते हैं तो हमारे मन में कसक रहती है कि हमारे शहर की सड़कें और घूमने-फिरने के स्थल भी इसी तरह साफ सुथरे हो। हमें इस बात से प्रेरणा लेनी चाहिए कि वहां के लोग अपने शहर ,अपने स्थान को स्वच्छ रख सकते हैं तो हम क्यों नहीं रख सकते। लोगों को अपनी सोच को बदलना है। उन्होंने कहा कि *जिस दिन जमशेदपुर की 10 लाख की आबादी यह ठान लेगी कि हमें देश के सर्वोच्च 10 वर्ष शहरों में अपने शहर को लाना है तो दुनिया की कोई ताकत इस संकल्प को पूरा होने से नहीं रोक सकती* उन्होंने जमशेदपुर वासियों से यह अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने शहर और राज्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें और सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर लक्ष्य की प्राप्ति में सहभागी बने।
इस अवसर पर झारखंड सरकार के  नगर विकास मंत्री  सी.पी. सिंह, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव  अरुण कुमार, कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त  बृजमोहन कुमार, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त  अमित कुमार, पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अनूप बिरथरे तथा अन्य पदाधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Indian Railways :कानपुर-टूंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु NI कार्य: बिहार, बंगाल, झारखंड और असम जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित, देखें पूरी लिस्ट

July 22, 2026

Jamshedpur News :Tata Steel Foundation and JCAPCPL Partner to Advance Community Development in Kolhan, Jharkhand

July 22, 2026

Jamshedpur News: कुणाल षाड़ंगी के नेतृत्व में बिल्डरों ने की नगर विकास मंत्री से मुलाकात

July 22, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.