
जमशेदपुर।


ACB की टीम ने बहारागोड़ा थाना क्षेत्र बनकाटा पंचायत के मुखिया चैतन सिहं को 2500 हजार नगद घुस लेते पकड़ा। चैतन सिहं की गिरफ्तारी राजकुमार मन्ना के शिकायत के आधार पर की गई है।
इस सबंध में ACB के डी एस पी अमर पाण्डेय ने बताया कि बहारागोड़ा के बनकांटा पंचायत के राजकुमार मन्ना ने 7 सितबंर को जमशेदपुर के सोनारी स्थित ACB के एस पी के समक्ष एक शिकायत दर्ज कराई थी। कि मनरेगा योजना के तहत वादी के पत्नी के नाम से बनने वाले शौचालय की निर्माण की राशी 12 हजार देने के एवज मे मुखिया चैंतन सिहं के द्वारा 2500 रुपया घुस मागां जा रहा है। उस शिकायत की जांच की गई तो उसे सही पाया गया। उसके बाद 8 सितबंर को ACB ने तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए आज 2500 रुपया घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

