
जमशेदपुर।


कदमा थाना क्षेत्र में बी एच एरिया के एक नाला में वृद्ध व्यक्ति की मौत नाले मे गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के घातकीडीह के लाईन नबंर 6 के रहने वाले होल्डिंग नबंर 65 के रहने वाले जे पी अंत्थोंति के रुप मे की गई है। बताया जाता है कि मृतक टाटा स्टील से रिर्टायड हो कर प्राईवेट सिक्युरीटी गार्ड का काम करता था। उसी काम के सिलसीले मे रविवार की रात घऱ ने निकला था। पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जें मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है।
इस सर्दभ में कदमा थाना मे पदस्थापित ए एस आई गुप्तेश्वर शर्मा ने बताया कि पुलिस को सुचना मिली कि कदमा थाना के बी एच एरिया के बी एम सी ग्राउड के पास किसी बुर्जूग व्यक्ति का शव नाली मे प़ड़ा मिला है। उसी सुचना पर पुलिस वहां पहुचीं तो सुचना को सही पाते देखा कि एक वृद्ध का शव नाली मे पड़ा हुआ है। उसके घातकीडीह के रहने वाले नादर एंत्थोनी कहा कि उक्त शव को बहनोई जे पी अंत्थोंनी के रुप मे पहचान की । प्रारंभिक मे पता चला कि मृतक शराब आदि का सेवन करता है हो सकता है शराब के नशे मे नाला में गिर गया होगा जिसके कारण उसकी मौत हो गई । फिर भी पुलिस शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है। और मामले की छानबीन कर रही है।

