पोटका में हुआ जनप्रतिनिधियों का प्रखण्ड स्तरीय सम्मेलन
जमशेदपुर।
मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, की पहल पर आगामी बजट हेतु विचार विमर्श एवं सुझाव को लेकर प्रखण्ड परिसर स्थित सभागार में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें 15 पंचायतों से मुखिया, छः पंचायतों से पंचायत समिति सदस्य, दो से मुखिया प्रतिनिधि तथा कुछ पंचायतों के पूर्व मुखिया सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने अपने लिखित सुझाव दिये। सी0एम0 कैम्प कार्यालय के उप समाहर्ता संजय कुमार ने सभी नवनिर्वाचितों को संबोधित करते हुए कहा कि वे ग्राम स्तरीय सरकार के प्रतिनिधि हैं इसलिए वे ग्रामीण अपेक्षाओं से भली भांति परिचित है अतः वे अपना दायित्व समझते हुए आगामी बजट हेतु अपने रचनात्मक सुझाव आॅन लाईन या आॅफ लाईन ( लिखित ) रुप से जरुर दें। जिस पर ज्यादातर लोगों ने तुरंत लिखित में ही सुझाव दिये। इस अवसर पर पोटका सी0 ओ0 श्री संजय पाण्डेय, बी0डी0ओ0 श्री मृत्युंजय कुमार, श्रम अधीक्षक जमशेदपुर श्री रविन्द्र प्रसाद सिंह, सचिवालय सहायक श्री हेम नारयण सिंह भी मौजूद थे।
पंचायत प्रतिनिधि-गण जिन्होंने सुझाव दिये
01. सुझाव देने वाले नवनिर्वाचित मुखिया-गण:-
श्रीमती सवित्री सरदार ( जूडी पंचायत ), श्रीमती चाॅदमुनि महाली ( कालिकापुर ), पानो सरदार ( पोटका पंचायत ) , रुकमणि मुर्मू ( सानग्राम ) , सावित्री हांसदा (हेसलविल) , दीपान्तरी सरदार ( तेंतला ) , सुनीता सिंह ( चांदपुर ) , सीताराम हांसदा ( ग्वालकाटा ) , सुनील मुण्डा ( हल्दीपोखर पूर्वी ) , दिनेश कुमार सरदार ( पोड़ाडीहा पंचायत) , भागीरथी हांसदा ( माटकु पंचाचत ) , सैयद जबिउल्लाह (हल्दीपोखर पश्चिम),सुशील सरदार ( जायदा पंचायत ) ,तरणीसेन सिंह सरदार(मानपुर पंचायत) आदि ।
02. सुझाव देने वाले नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य:-
श्रीमती उर्मिला सामद ( पंसस जूडी ) , सनथ कुमार ( पंसस संग्राम ) , छवि दास ( पंसस पोटका ) , दुखनी माई सरदार ( पंसस पोड़ाडीह ) , रेवती भकत ( पंसस कुलडीहा ) आदि।
03. अन्य
श्री उपेन्द्र नाथ सरदार ( पूर्व मुखिया, जूडी ) , गुरुचरण सिंह ( वार्ड सदस्य, तेंतला ) , श्यामचरण सरदार ( मुखिया प्रतिनिधि ) समेत कई गणमान्य लोगो ने अपने लिखित सुझाव दिये।
ज्यदातर सुझाव ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वरोजगार एवं सिंचाई से सम्बंधित थे जिन्हें लिखित रुप में संग्रहीत कर लिया गया है तथा सम्बंधित विभाग को अग्रसारित कर दिया जायेगा। उपरोक्त पंचायत प्रतिनिधियों ने बडे उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिया साथ ही सरकार द्वारा बजट प्रक्रिया में उनके भी सुझाव सम्मिलित करने की पहल पर खुशी जाहिर की । कार्यक्रम के अंत में पोटका अंचलधिकारी ने सभी का धन्यवाद किया।
