सरायकेला.
आर आई टी थाना क्षेत्र के रोड नम्बर -4 अल्ट्रा सीमेंट नामक 407 ट्रक को पकड़ने का मामला प्रकाश में आया है। हालाकि आर आई टी पुलिस ऐसी किसी मामले से इनकार कर रहे है। जबकि सीमेंट के अधिकारी का दावा है कि उसने ट्रक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है।
वही इस सदर्भ मे अल्ट्रा टेक के अधिकारी प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि उन्हे सुचना मिली कि जुगसलाई के बाबा भोले नाथ ट्रेडस मे सीमेंट से लदा एक 407 ट्रक आदित्यपुर के लिए चला । ट्रक नबंर JH05AF-1223 हमलोगो ने आदित्यपुर मे रोका । सीमेट का कागज पत्र मांगा गया तो उसने देने से इनकार कर दिया ।उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
वही इस सदर्भ मे जिले के कप्तान इन्द्रजीत मेहथा ने बताया कि अभी तक इस मामले मे कोई जानकारी नही प्राप्त हुई है।
