जमशेदपुर।
परसुडीह पुलिस ने देशी कट्टा के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनो 18 वर्ष से कम होने के कारण बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। इस सर्दभ मे परसुडीह थाना प्रभारी बी के चर्तुवेदी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि एक टेपो से दो लोग कुछ घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से कही जा रहे है। उसी सुचना पर पुलिस ने श्यामा प्रसाद कॉलेज के पास चेकिंग अभियान शुरुआत की गई । चेकिग के दौरान एक टेपो से एक देशी कट्टा के साथ दो जिदा कारतुस बरामद हुआ। उस टेपो ने एक लड़के बैठा था। दोनो लड़को को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए लड़को से पुछताछ की जा रही है।




