
जमशेदपुर।
भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने रविवार पूर्वाह्न दिल्ली के झारखण्ड भवन में सूबे की राज्यपाल सर्वश्री द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंटकर आशिष लिया तथा कई विषयों पर गहन विमर्श कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने सूबे के कॉलेजों और विशेष कर कोल्हान विश्वविद्यालय से जुड़े कई विषयों को उनके समक्ष रखते हुए छात्र हितों में इनपर संज्ञान लेने का आग्रह किया। विदित हो कि श्री दिनेश निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने दिल्ली प्रवास कर रहे हैं।

