
जमशेदपुर।


दामोदर बचाओ अंदोलन के तहत वर्ष 2004 से शुरु हुए दामोदर उत्सव इस बार काफी घुमघाम से गंगा दशहरा के दिन में मनाया जाएगा। इसकी तैयारी पुरी कर ली गई है। इस बात की जानकारी जमशेदपुर पश्छिम के विधायक सह झारखंड सरकार के मंत्री सरयू राय मे जमशेदपुर के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में दी । उन्होने कहा कि इस महोत्सव का उदघाटन अगामी 24 मई को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के द्वारा दामोदार के उद्दगम स्थल लोहरदग्गा के चुल्हापानी में और रामगढ में मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्रारा किया जाएगा। इसके अलावे राज्य के 28 अन्य स्थानो में मनाया जाएगा। इस महोत्सव में पूजा, आरती,संगोष्ठी एवं देवनन्द दामोदर को प्रदुषण को मुक्त रखने के संकल्प के साथ होगी। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री ,सासंद, विधायक, नगरपालिकाओ एवं पंचायती राज संस्थाओ के प्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों एवं समाजिक संगठनो के प्रतिनिधी ,राज्यसरकार के विभिन्न विभागो के अधिकारी कर्मचारी, शैक्षणिक संस्थाए, वरिष्ठ नागरिक आदि शामिल रहेगें।
उन्होने कहा कि दामोदर महोत्सव के 12 वर्ष पूरा होने के अवसर पर इस बार दामोदार बचाओ आंदोलन आरम्भ होने के समय दुनिया की आधा दर्जन सर्वाधिक प्रदूषित नदियों में शुमार होनेवाले देवनंद दामोदार आज औधोगिक प्रदुषण के करीब करीब मुक्त हो चुका है। इसके किनारे खड़े दो दर्जन से अधिक औधोगिक समूहो एवं आर्थिक गतिविधियो ने अपना दुषित बहिस्त्राव सीधे नदी में गिराना बंद कर दिया है। और शून्य बह्रिस्त्राव एवं जलोपयोग का पुन चक्रीकरण प्रक्रिया अपनाने की ओर स्वागत योग्य कदम बढाया है।
उन्होने कहा कि लोगो की मानना है कि दामोदार बचाओ आंदोलन की पहल से राज्य में पार्यावरण जागरुकता बढी है। इस पर्यावरण पहल को व्यापक स्वरुप प्रदान करने के उद्देश्य से 29 मई से 5 जून तक रांची के आंड्रे हाउस में (राजभवन के समीप) में एक पार्यावरण मेला का आयोजन किया जा रहा है।यह मेला स्वंयसेवी संस्था युंगातर भारती और नेचर फांउडेशन द्वारा आयोजित इस पार्यावरण मेले में दुनिया भर मे पार्यावरण पर बढ रहे खतरे की जानकारी मिलेगी।और पार्यावरण थीम पर स्टॉल लगाए जाएगे। उन्होने कहा कि इसके अलावे जेनेटिक डाईवसिटी पर राष्ट्रीय सेमिनार ,स्कूली बच्चो के बीच पेंटिग और निबंध प्रतियोगिता पार्यावरण संरक्षण अवार्ड. पार्यावरण साहित्य सम्मेलन, झारखंड के राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्मकार मेघनाथ और बीजू की डॉक्यूमेंट्री और संजय लाल के नाटक आदि का मंचन होगा।

