जमशेदपुर ।
दलमा हाथी आश्रणी मे आज रजनी हाथी ने मनाया अपना आठवां जन्म दिन इस मौके पर स्कूली बच्चो ने रजनी के साथ केक कटिंग की और हैप्पी बर्थ डे टू यू के गीत गा कर जन्म दिन को मनाया गया है।जिसमे काफी तादाद मे स्कूली बच्चो ने भाग लिया है।
उल्लेखनीय हैं कि आज से ठीक आठ साल पहले अपने झुण्ड से बिछड़ गई थी यह हाथी का बच्चा घायल अवस्था में चाण्डिल मे पाई गई थीय़ तब वन बिभाग ने इसको रेस्कू कर जंगल से बाहर निकाला और करीबन एक साल तक इसका इलाज टाटा ज़ू मे किया गया। जब यह ठीक हो गयी तब इसको फिर से दलमा के जंगल मे लाया गया और आज ही के दिन इसका पुनर्जन्म हुआ था इस लिए बिगत आठ सालो से वन बिभाग स्कूली बच्चो के साथ मिल कर इस का जन्म दिन मानते आ रही है , और आज भी इसके जन्म दिन पर केक कटिंग हुआ और सभी ने रजनी को जन्म दिन की बधाई दी है ।



