जमशेदपुर- थाना के गाड़ी के निजी चालक की गोली मार हत्या

0 58
AD POST

 

जमशेदपुर।

बागबेड़ा थाना क्षेत्र मे मंगलवार की सुबह साढे सात बजे के करीब रामनगर के शाखा मैदान के पास अज्ञात अपराधियो ने एक व्यक्ती की गोली मारकर कर दी। मृतक की पहचान बागबेड़ा के पातकुम के रुप मे की गई है।  बताया जाता है कि मृतक बागबेड़ा थाना की गाड़ी को निजी तौर पर वह चलाता था। और रात को थाना की डयुटी करने के बाद सुबह चार बजे घर गया था। और आज सुबह अपने घर से पैदल कही जा रहा था कि रास्ते मे कुछ  अपराधियो ने उसे रोका और गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए। स्थानिय लोगो के प्रयास से उसे टाटा मूख्य अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।

AD POST

वही इस सर्दभ में डी एस पी ( लॉ एण्ड आर्डर) विमल कुमार ने बताया कि मृतक की विगत दो सालो से थाना का गाडी चलाता था। सुबह चार बजे ही वह गाड़ी चलाकर घऱ वापस लौटा था। और साढे सात बजे के करीब  अज्ञात लोगो के द्वारा उसे गोली मार दी गई। उसे टाटा मुख्य अस्पताला लाया गाया। जहां  ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसे चार गोली लगी है। उन्होने कहा कि मामले कि जांच की रही है इस घटना को अंजाम देने वाले सारे अपऱाधी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वही मृतक के भाई ने बताया कि थाना मे गाड़ी चलाने को लेकर रंजीत नाम के लड़के से इसका झगड़ा चल रहा था। उसने मना किया था कि तुम थाना की गाड़ी मत चलाओ मै चलाउगा। उसी को लेकर रंजीत उसकी भाई की हत्या कर दी।

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More