
जमशेदपुरः पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत तीन बालू घाटों की मंगलवार को नीलामी हुई, जिनमें सर्वाधिक बोली 35 लाख रुपये लगा कर मेसर्स केके बिल्डर ने लिया. यह घाट गुड़ाबांधा के अंचल के कन्यालुका बालूघाट को लिया, जबकि इसका बेस प्राइस 33 लाख था. घाट सीओ की अनुशंसा पर तैयार किया गया था, जो चार एकड़ तक फैला है. दूसरी घाट धालभूमगढ़ अंचल के श्यामसुंदरपुर पंचायत में डेढ़ एकड़ में फैले घाट को सोनारी के भारत भूषण ने 11.80 लाख की बोली लगा कर लिया. तीसरा घाट गुड़ाबांधा अंचल के घाट को कानू सामंत ने 10 लाख की बोली लगा कर लिया. यह जानकारी पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल ने पत्रकारों को दी. इस मौके पर एडीसी सुशील कुमार, खनन पदाधिकारी रत्नेश सिन्हात आदि मौजूद थे.



