
जमशेदपुर।राजकीयकृत हरिजन उच्च विद्यालय भालूबासा, जमशेदपुर में एनटीसीपी कार्यक्रम के तहत् स्कूल क्विज का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराना था। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली निकिता कुमारी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली सोमा दत्ता, तृतीय स्थान पर रहे शांतनु गांगुली को पुरस्कृत किया गया।


कार्यक्रम में बीएलओ सह एनटीसीपी जिला नोडल डॉक्टर बी॰एन॰ उषा, जिला कंसल्टेंट डॉ राजीव, डॉ दीपक गिरि, लोचन महतो, मोहम्मद इशाक, पवन कुमार, स्मिता हेंब्रम, मनोज, सुमित्रा, शोभा, रामलाल, करिश्मा इत्यादि शामिल थे।

