
जमशेदपुर ।


न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रविवार को जमशेदपुर प्रखंड के खखड़ी पाड़ा पंचायत में कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में न्यायिक पदाधिकारी रूपा बंदना कीरो, एम एम प्रधान, कृष्णा लोहरा एवं मरियम हेम्ब्रम शामिल हुए।इस दौरान सभी न्यायिक पदाधिकारी घर-घर जाकर लोगों को जागरुक किए तथा किसी तरह की कानूनी समस्या होने पर मदद के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में संपर्क करने के लिए कहा। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी कई तरह की समस्याओं से न्यायिक पदाधिकारियों को अवगत कराया। मौके पर मौजूद पीएलवी के द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को रजिस्टर में दर्ज किया गया। मौके पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी श्री कृष्णा लोहरा ने कहा की न्याय आपके द्वार आया है। किसी तरह की कानूनी समस्या होने पर निषुल्क सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने लोगो से इसका लाभ लेने की अपील की। साथ ही उन्होंने सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी तथा इसका लाभ लेने के लिए संबंधित कार्यालय में संपर्क करने के लिए कहा। अभियान में पीएलवी नागेन्द्र कुमार, कपिल ठाकुर, सुनील पांडेय, दिलीप कुमार , शिवशंकर महतो, नन्दा रजक , नीताय चन्द्र गोराय ,प्रकाश मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार, माधवी कुमारी, सुनीता कुमारी, जोबारानी बास्के , युधिष्ठिर महतो, मनोज कुमार , बुधेश्वर मुर्मू, अमरचन्द्र गोप , खगेन्द्र नाथ टुदु, कृष्णकांत यादवआदि मौजूद थे.।

