

जमशेदपुरः
ऑल इंडिया मोटर ड्राइवर्स मजदूर वेलफेयर एसोसिएशन तथा जिला परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरूआत की. इसके तहत सड़क सुरक्षा रथ को सोमवार को डीटीओ कार्यालाय परिसर से डीटीओ एसएन कुजूर ने रवाना किया. साथ ही इस मौके पर सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों संबंधी जानकारी देनेवाली एक पुस्तक का भी विमोचन किया गया. इस अवसर पर श्री कुजुर ने एसोसिएशन की प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह एक अच्छा कदम है. इससे लोगों में यातायात के नियमों की जागरूकता आयेगी. यह कार्य़क्रम नियमित रूप से तीन माह तक निरंतर चलेगा. इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रफीक खान, सचिव उमाशंकर प्रसाद केशरी, प्रबंधक ओपी साहू, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश तथा जगदीश नारायण चौबे शामिल थे.

