
शांति निकेतन के वट वृक्ष आकृति का है पंडाल,पर्यावरण संरक्षण को लेकर लिखे हैं सन्देश
विशेष पदाधिकारी ने पेंटिंग किये होते मृदा पात्र दिए पुरस्कार स्वरुप
जमशेदपुर। मानगो डिमना रोड स्थित शिव शंकर पूजा पंडाल (नारायण पंडाल) की सन्देश परक थीम को देखते हुए मानगो अक्षेस के विशेष पदाधिकारी ने उक्त पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को “स्वच्छ भारत अभियान” सम्बन्धी सन्देश मुद्रित मिट्टी के पात्र ( हांड़ी ) भेंट कर सम्मानित किया। दरअसल इस पंडाल की आकृति कोलकाता के शांति निकेतन स्थित वट वृक्ष से मिलती जुलती है। इस पेड़ पर तमाम जीव जंतु जैसे बन्दर , गिलहरी, चमगादड़ , जंगली मकड़ी आदि को भी स्थान देकर वन्य जीव संरक्षण का सन्देश दिया गया है। पंडाल के गर्भ गृह में भी बरगद की ऊर्ध्वाधर लम्बी लम्बी जड़ें लटक रही हैं। विशेष बात यह भी है कि पूरे पूजा पंडाल परिसर में पर्यावरण लेकर दर्जनों जगह अपील लिखी हुईं हैं। एक विशेषता यह भी है की यह पंडाल बहुत ही कम खर्च पर जूट के बोरों से बनाया गया है।

