जमशेदपुर।
डायन के आरोप मे एक परिवार को गांव से बाहर करने का आदेश दिया है। इतना नही उस परिवार का हुक्का पानी बंद करने का फैसला पंचायत ने सुनाया है। ये ताजा मामला जिला के पोटका प्रखण्ड के कोवाली थाना की झापान की है। पिंडीत संखो हासदा का परिवार डरा सहमा है और किसी अनहोनी से भय क्रांत है ।
.इस सदर्भ में बताया जाता है कि कोवाली थाना के झापाना गावं के रहने वाले सान्खो हांसदा और उनके परिवार पिछले ४२ सालो से अपने घर में माँ मनसा देवी की पूजा अर्चना करते आ रहे है।.और उनके परिवार के एक सदस्य माँ मनसा देवी की अराधना से झूमने कभी कभी लगती है। ..वहीं पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी को अचानक तबियत खराब हो गई। प़ड़ोसियो ने उस परिवार के लोगो तांत्रिक और डायन करने का आरोप लगाया है यही बात पूरे गांव मे फैल गई कि इस परिवार की वजह से गावं के लोग बीमार हो रहे है । बस क्या था .उसके बाद पंचायत में एक बैठक बुलाई गई है इस दौरान आरोपित परिवार को बुलाया गया। पंचायत के दौरान पिडीत परिवार के सदस्यो के साथ डायन और तांत्रिक कह कर मार पीट भी किया गया है ।.उसके बाद पंचायत के द्वारा गावं में यह फरमान जारी कर दिया गय़ा कि पूजा के नाम पर तांत्रिक करने वाले इस परिवार को गावं की दूकान से अनाज नहीं दिया जाय और गावं के हर रास्ते आने जाने वाला इस परिवार के लिए बंद कर दिया गया। फिलहाल यह परिवार पूरी तरह डरा सहमा हुआ है।
.. पीड़ित परिवार सदस्य देहला हांसदा ने बताया कि गांव के कुछ लोगो ने पुरे परिवार को किरासन तेल डालकर जला कर मार देने की बात कर रहे है। जिससे हमारा पुरा परिवार डरा सहमा हुआ है।



