जमशेदपुर।
डायन के नाम पर आदिवासी महिलाओ पर हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग को लेकर आदिवासी सेंगल अभियान के सदस्यो ने उपायुक्त कार्यलय मे प्रर्दशन किया । इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौपा गया । ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि कोल्हान क्षेत्र मे इन दिनो आदिवासियो महिलाओ के साथ डायन के नाम पर शोषण काफी हो रहा है। इसे रोकने के लिए सरकार कारगार कदम उठाये। ज्ञापन मे पिछले दिनो चाईबासा के टोटो थाना क्षेत्र मे डायन के नाम पर आदिवासी महिला के साथ घटना का अंजाम दिया गया। उसकी जितनी निंदा की उतनी कम है। इस घटना के सारे आरोपी को कड़ी से कड़ी से सजा मिले । और इसकी जांच निष्पक्ष हो ।इसके अलावे प्रत्येक जिला मे इस तरह की घटना की पुनवृति न हो उसको देखते हुए प्रखण्ड स्तर पर कमेटी गठन कर डायन प्रथा पर को रोकने के उद्देश्य से जागरुक कार्यक्रम चलाया जाए। ताकि इस प्रकार की घटना की पुनवृति न हो । और इस प्रकार के कार्यो को बढावा देने वाले ओझा –गुणी प्रशासन चिह्नीत करे उन्हे गिरफ्तार कर जेल भेजे।


