जमशेदपुर।
शहर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में टैक्ट्रर से कुचल कर एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वही इस घटना के बाद स्थानिय लोगो ने टैक्ट्रर को तोड फोड़ की।वही टैक्ट्रर चालक गाड़ी को छोड़कर भागने मे सफल रहा।
घटना के सबंध में बताया जाता है कि बागबेड़ा के बड़ोदा घाट के पास रहने वाला शुभम कुमार(12) स्कुल जाने के क्रम मे ट्रेक्ट्रर के चपेट मे आगया। इस घटना मे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानिय लोगो के प्रयास से उसे अस्पताल ले जाया गया ।जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वही स्थानिय लोगो को जैसे ही पता चला कि टेक्ट्रर के घक्के से घायल बच्चे की मौत हो गई है। तो स्थानिय लोगो ने टेक्ट्रर को तोड़ फोड़ की। उनलोगो का कहना था कि पुलिस की मदद से यहां से अवैध रुप बालु का उठाव होता है।बालु के उठाव के दौरान जो भी टेक्ट्रर यहां से जाते है सभी के चालक नाबालिग है। और काफी तेज गति से टेक्ट्रर चलाते है। इस कारण आए दिन दुर्घटना घटती है। इस मामले मे कई बार पुलिस को शिकाय़त भी की गई । लेकिन इस पर लगाम नही लगा।
