
जमशेदपुर।
–भारतीय टीम के पुर्व कप्तान सौरभ गागुली ने कहा कि टी -20 वर्ल्ड कप महैन्द्र सिह धोनी का भविष्य तय करेगा। उक्त बाते उन्होने शहर मे आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकार वार्ता के दौरान कही । हालाकि उन्होने धोनी को लंबी रेस का घोडा भी बताया । उन्होने कहा कि झारखंड एक खुशकिस्मत राज्य है। जहां धोनी जैसे खिलाड़ी मिला है। उन्होने लंबे समय तक खेलने मे थोड़ा उपर नीचा होता है इसलिए इसे घबराना नही चाहिए।
पाकिस्तान सिरीज के सवाल पर उन्होने कहा मैच तो पाकिस्तान से होना चाहिए । लेकिन इसे तय करना सरकार का काम है। जब सरकार की ग्रीन सिंग्नल होगा तो पाकिस्तान और भारत के बीच मैच होगा। विराट कोहली के बारे उन्होने कहा कि विराट एक आक्रमक खिलाडी है उसमे भारत की टीम को आगे ले जाने की क्षमता है।युवराज को वापस इंडिया टीम में आने पर उन्होने कहा कि युवराज ने अपना फिटनेस को बना कर रखा है इस लिए टीम उन्हे जगह मिलना चाहिए।

