जमशेदपुर।
टाटा फुटबॉल एकदमी के कोच पी विजय कुमार की मौत आज की ह्रदयघात से हो गई । उनके शव को टाटा मुख्य अस्पताल के शीतगृह में रख दिया गया है। कल उनका अंतिम संस्कार पार्वती घाट में किया जाएगा।
इस सदर्भ में टी एफ ए के प्रशासक मुकुल विनायक चौधरी ने बताया कि आज सुबह कदमा स्थित अपने घर मे सीने मे दर्द होने की शिकायत पर टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया । अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।कल उनका पार्थिव शरीर टी एफ ए के मैदान मे अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
बताया जाता है कि पी विजय कुमार ने भारतीय फुटबॉल टीम के प्रतिनिधीत्व कर चुके है। नेहरु कप के लिए दो बार खेल चुके है । जिसमे भारत के एक बार कप्तान रह चुके है, 1987 में कोलकोता मे हुए सेफ खेल मे उन्होने भारत का प्रतिनिधीत्व किया था । इस खेल में भारत की जीत हुई थी । इसके अलावे मोहड्डन स्पोर्टिंग स्पोर्टिंग का कप्तान रह चुके। संयुक्त बिहार के खेल चुके है।1990 मे प्री वर्ड कप में क्वालीफाई मैच अबुघबी मे खेला था। सयुक्त बिहार से भी नेतृत्व किया था।
पी विजय कुमार कोचिगं भी फुटब़ॉल किया था। इन्हे ए बी सी सार्टीफिकेट मिल चुका है।


