जमशेदपुर।
टाटा स्टील यूके लिमिटेड (टीएसयूके), जो टाटा स्टील यूरोप (टीएसई) की एक अप्रत्यक्ष सहायक कंपनी है, ने आज अपने लाँग प्रोडक्ट्स यूरोप के व्यवसाय की संभावित बिक्री के लिए विशेष बातचीत शुरू करने हेतु ग्रेबुल कैपिटल के साथ एक आशय-पत्र या लेटर ऑफ इन्टेन्ट पर हस्ताक्षर किए जाने की घोषणा की।
इस ज्ञापन में टीएसयूके का स्कनथॉर्प स्टीलवर्क्स, टीस्साइड एवं नॉर्दर्न फ्रान्स की मिलें, वर्किंगटन में एक इंजीनियरिंग वर्कशॉप, यॉर्क में एक डिजाइन कन्सल्टेन्सी एवं वितरण की अन्य संबंधित सुविधाएँ भी शामिल हैं। इनमें डैलजेल और क्लाइडरब्रिज में स्कॉटिशन मिलें भी शामिल हैं, जिन्हें फिलहाल मोथबॉल किया जा रहा है।
, , टाटा स्टील के यूरोपीय ऑपरेशन्स, चीफ एक्जीक्यूटिव कार्ल कोहलर ने कहा: “इस पूरे उद्योग के लिए यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण समय है, और लाँग प्रोडक्ट्स यूरोप बिजनेस को एक बेहतर भविष्य देने के लिए हम प्रकार के विकल्पों की तलाश के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे।
“अब हम ग्रेबुल कैपिटल के साथ विस्तृत समझौता बातचीत शुरू करेंगे। इस समझौता बातचीत का संभावित परिणाम क्या होगा यह अब भी अनिश्चित है और अभी इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
“हम अपने ट्रेड यूनियनों और वर्क काउंसिलों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे और कर्मचारियों को किसी भी प्रासंगिक खबर के बारे में निरंतर जानकारी देते रहेंगे।
“इस बीच, टाटा स्टील यूके और हमारा लाँग प्रोडक्ट्स यूरोप बिजनेस उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के उत्पादन एवं वितरण हेतु ग्राहकों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
“एडवान्स्ड स्टील के सॉल्यूशन्स के लिए इनोवेशन को प्रोत्साहित करना, ग्राहकों को बाजार में सफलता हासिल करने में मदद करना एवं एक स्थायी परिसंपत्ति आधार बनाना हमारी रणनीति का केन्द्र बना रहेगा।
“टाटा स्टील यूरोप ने यू.के. के स्टील बाजार में एक मददगार निवेशक की भूमिका निभायी है और इसने अपने ऑपरेशन्स में तकरीबन 1.5 बिलियन पौंड का निवेश किया है। हमारा उद्देश्य है अपने यूरोपीय व्यवसाय को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना।”
लांग प्रोडक्ट्स यूरोप बिजनेस के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन बिमलेन्द्र झा, ने कहा, “आज की घोषणा लाँग प्रोडक्ट्स यूरोप के व्यवसाय को एक भविष्य देने हेतु टर्नअराउंड प्लान बनाने की दिशा में कर्मचारियों, ट्रेड यूनियनों एवं मैनेजमेंट द्वारा किये गये अनथक प्रयासों का एक नतीजा है।
“ग्राहकों, आपूर्तिकर्ताओं और सरकार के सहयोग से बनाये गये इस प्लान ने हमें इस मुकाम तक पहुँचाया है, हालाँकि सफलता के मुकाम तक पहुँचने के लिए अब भी काफी काम करने की जरूरत है।”
लाँग प्रोडक्ट्स यूरोप एवं इसकी वितरण सुविधाओं में तकरीबन 4,700 लोग नियोजित हैं। टाटा स्टील यूरोप में तकरीबन 30,000 लोग नियोजित हैं, इनमें से तकरीबन 17,000 यू.के. में नियोजित हैं।
