जमशेदपुर।
जनजातीय संस्कृति एवं पहचान के संरक्षण हेतु किये जा रहे अपने प्रयास के क्रम में टाटा स्टील ने पूर्वी सिंहभूम के एकलाडीह ग्राम में अवस्थित आदिवासियों के परम श्रद्धेय पथ प्रदर्शक वीर दिबा किशुन के समाधि स्थल (जिरुआथान) का जीर्णोद्धार कराया है।
टाटा स्टील सी एस आर चीफ वीरेन भुटा ने आदिवासी समुदाय के नेताओं और स्थानीय लोगों की उपस्थिति में 3 अप्रैल को इन नवीकृत समाधि स्थल का अनावरण किया।
समुदाय-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ काम करनेवाली टाटा स्टील की सामाजिक संस्था ट्राईबल कल्चरल सोसायटी (टीसीएस) ने दिसंबर 2015 में इस समाधिस्थल के जीर्णोद्धार की जिम्मेवारी ली थी।
एक निबंधित सामाजिक संस्था बीर-दिबा किशुन आश्रा (बीडीकेए) के अनुरोध पर टीसीएस द्वारा इस समाधिस्थल जीर्णोद्धार परियोजना की शुरुआत की गयी थी।
बीडीकेए के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने समाधिस्थिल के नवीकरण का काम पूरा करने पर टीसीएस के प्रति आभार जताया।
श्री अरूप चक्रवर्ती, मैनेजर, वाटर व सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं टीसीएस के अधिकारी भी समाधिस्थल के अनावरण के मौके पर उपस्थित थे।
