Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर-टाटा स्टील जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने आईएसएल नीलामी में बोली लगायी
Top Stories

जमशेदपुर-टाटा स्टील जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने आईएसएल नीलामी में बोली लगायी

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 24, 2017Updated:July 24, 2017No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

o  जमशेदपुर एफसी ने 1.1 करोड़ में ड्रॉफ्ट के सबसे महंगे खिलाड़ी अनस एथाडोडिका को खरीदा

o  टाटा स्टील की जमशेदपुर स्थित फ्रेंचाइजी ने टीम का लोगो जारी किया

जमशेदपुर।

टाटा स्टील ने रविवार को  अपने पहले आइएसएल सीजन के लिए मुंबई में आयोजित खिलाड़ियां की नीलामी में बड़ी बोली लगायी। टाटा स्टील के स्वामित्व वाले जमशेदपुर एफसी ने अनस एथाडोडिका (डिफेंडर), सुब्रत पॉल (गोलकीपर), मेहताब हुसैन (मिडफील्डर) और सौविक चक्रवर्ती जैसे बड़े नामों के साथ 15 खिलाड़ियों को चुन कर इंडियन सुपर लीग-2017 में अपने पहली उपस्थिति में छाप छोड़ने के लिए दुर्जेय टीम का गठन किया। आईएसएल के ड्रॉफ्ट ऑक्शन में कुल 205 खिलाड़ी थे।

टाटा स्टील(फाइनांस, कॉर्पोरेट ऐंड यूरोप) के डायरेक्टर कौशिक चटर्जी, टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज व टाटा फुटबॉल एकदमी के चैयरमैन वी पी सुनील भास्करन,  सुप्रकाश मुखोपाध्याय, चेयरमैन, टाटा स्पोर्ट्स क्लब और  स्टीव कॉपेल, हेड कोच, जमशेदपुर एफसी ने कोलकाता की प्रख्यात डिजाइनर अग्निमित्रा पॉल द्वारा डिजाइन किया गया ‘जमशेदपुर एफसी लोगो’ जारी किया।

इस अवसर पर श्री कौशिक ने कहा, ‘‘आईएसएल के आने वाले सीजन में जमशेदपुर को एक अलग क्लब का दर्जा देने के लिए हम आईएसएल को धन्यवाद देते हैं। यह अवसर टाटा ग्रुप और टाटा स्टील के टाटा फुटबॉल एकेडमी के सपने को जीवंत किया है, जिसका गठन 30 वर्ष पहले भारतीय फुटबॉल में योगदान देने और विश्व पटल पर इसकी प्रगति को साकार करने के लिए किया गया था।

आईएसएल के इस वर्ष के संस्करण में जमशेदपुर को लेकर हमें काफी प्रसन्नता है। यह एक शहर के रूप में खेल प्रति जमशेदपुर के प्रेम और प्रोत्साहन को प्रदर्शित करेगा। हमारा समुदाय के साथ बहुत मजबूत जुड़ाव है और मुझे पूरा विश्वास है कि न केवल जमशेदपुर के खेल प्रेमी एवं नागरिक, बल्कि पूरे देश के लोग देखेंगे कि जमशेदपुर क्या है और जमशेदपुर एफसी ने क्या दिया!’’

नीलामी के दौरान मौजूद  स्टीव कॉपेल ने बताया, ’’जमशेदपुर फुटबॉल क्लब का हिस्सा बन कर मैं काफी रोमांचित हूं। फुटबॉल के प्रति टाटा स्टील की लंबी एवं पुरानी प्रतिबद्धता है, जिन्होंने तीन दशक पहले जमशेदपुर में एक फुटबॉल एकेडमी की स्थापना की। उन्होंने भविष्य में भारत के लिए खेलने हेतू युवा प्रतिभा को विकसित करने को लेकर सामुदायिक जिम्मेदारी दिखायी है।’’

श्री भास्करन ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘आईएसएल के साथ जुड़ कर हम गर्व महसूस कर रहे हैं। जमशेदपुर एफसी हमारे टीएफए कैडेटों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक व्यापक अवसर देगा। इससे पहले भी इनमें से कई देश के लिए खेल चुके हैं।’’

 

जमशेदपुर फुटबॉल क्बल (जमशेदपुर एफसी) द्वारा चुने गये 15 खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है :-

 

राउंडखिलाड़ीपोजिशन
1अनस एथाडोडिकाडिफेंडर
2सुब्रत पॉलगोलकीपर
3मेहताब हुसैनमिडफील्डर
4सौविक चक्रवर्तीमिडफील्डर
5रोबिन गुरुंगडिफेंडर
6विकास जायरुमिडफील्डर
7जेरी माविह्मिंगथ्नाडिफेंडर
8सौविक घोषडिफेंडर
9साईरुआत कीमाडिफेंडर
10संजीवन घोषगोलकीपर
11फारुख चौधरीस्ट्राइकर
12सुमित पासीस्ट्राइकर
13यूमनाम राजू मानगांगडिफेंडर
14असीम बिस्वासस्ट्राइकर
15सिद्धार्थ सिंहफॉर्वार्ड

 

टाटा स्टील ने इंडियन सुपर लीग यानी आईएसएल के आने वाले सीजन के लिए स्टीफन कॉपेल को जमशेदपुर स्थित फ्रैंचाइजी ’जमशेदपुर फुटबॉल क्बल’ का कोच नियुक्त करने की घोषणा की थी। इस करार के साथ इशफाक अहमद को सहायक कोच बनाने की भी घोषणा हुई थी। नीलामी के दौरान अपनी टीम की ड्रॉफ्टिंग में इन दोनों फुटबॉल विशेषज्ञों ने टीम प्रबंधन को काफी मदद की।

टाटा स्टील का खेल के साथ, विशेषकर फुटबॉल के साथ लंबा जुड़ाव रहा है। इसने जमशेदपुर में टाटा फुटबॉल एकेडमी की स्थापना की जो टीएफए के नाम से विख्यात है। आईएसएल के आने वाले सीजन के लिए युवाओं की एक संतुलित टीम का निर्माण करने के लक्ष्य के साथ जमशेदपुर एफसी की टीम का गठन किया गया है, जिसमें भारतीय एवं विदेशी नियुक्तियों का एक अनुभवी व सटीक मिश्रण का भी ख्याल रखा गया है।

1987 में जमशेदपुर में स्थापित टीएफए का उद्देश्य भारतीय फुटबॉल टीम के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ियों का निर्माण कर भारतीय फुटबाल के स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में सबसे वैज्ञानिक तरीके से उभरते फुटबॉलरों को प्रशिक्षित करना है। एकेडमी ने अब तक 200 से अधिक खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया हैए जिनमें से 135 ने देश का प्रतिनिधित्व किया है। इनमें से 19 ने विभिन्न आयु समूहों में कैप्टन के रूप में राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व किया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा में 19-20 अप्रैल को भव्य सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार, 41 बटुकों का हुआ पंजीकरण

April 17, 2026

Viral reel Train Stunt :व्यूज के लिए बाइकर ने किया ट्रेन खींचने का खतरनाक स्टंट, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ खिलवाड़ पर उठी कार्रवाई की मांग

April 17, 2026

SERAIKELA NEWS: राजनगर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 अवैध शराब अड्डे ध्वस्त, 1100 किलो जावा महुआ नष्ट

April 17, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.