जमशेदपुर। टाटा मुख्य अस्पताल ने आज अपनी पुनर्निर्मित ओपीडी में नयी अपग्रेडेड ‘एक्जीक्यूटिव हेल्थ चेकअप’ सुविधा का उद्घाटन किया। श्री सुनील भास्करन, वाइस प्रेसिडेंट, कॉर्पोरेट सर्विसेज, टाटास्टील उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर बोलते हुए श्री भास्करन ने कहा, “इस अपग्रेडेड एक्जीक्यूटिव हेल्थचेक अप में न्यूनतम समय में बेहतर और विस्तृत स्वास्थ्य जाँच की सुविधा उपलब्ध होगी।अब से सारी सुविधाएँ कही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।’ टीएमएच ने जमशेदपुर के नागरिकों की सहूलियत के लिए “प्रिवेन्टिव हेल्थ चेकअप” (पीएचसी) की सुविधा उपलब्ध करायी है, जो 23 नवंबर, 2015 से प्रारंभ होगी।पीएचसी – टी एम एच में विभिन्न रेंज के हेल्थ पैकेज उपलब्ध होंगे, जो किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने हेतु विशेष रूप से तैयार किये गये हैं। हेल्थ चेक अप कराने वाले व्यक्ति द्वारा चुने गये पैकेज के अनुसार विस्तृत शारीरिक एवं स्वास्थ्य संबंधी जाँच की जाएगी एवं अनुभवी फिजिशियन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में उपयुक्त परामर्श देंगे।इस चेक अप सुविधा का उद्देश्य है प्रिवेन्टिव केयर के साथ ही क्यूरेटिव केयर उपलब्ध करानाता कि व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी और जरूरत के अनुसार उपचार हेतु चिकित्सकीय सलाह मिल सके।जमशेदपुर के नागरिक किफायती दर पर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
