
आज टीएफए में दोनों विधिवत रूप से ज्वाइन करेंगे
संवाददाता
जमशेदपुरः देश की पहली फुटबाल एकाडेमी टाटा फुटबाल एकाडेमी (टीएफए) में दो आदिवासी फुटबाल खिलाड़ियों का चयन किया गया है. इनके नाम बासेत हांसदा तथा बिकास बालमुचू. इन दोनों प्रतिभाओं को टाटा स्टील रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी (टीएसआरडीएस) ने खोजा है. बासेत पूर्वी सिंहभूम के जोंद्रागोड़ा का रहनेवाला है, जबकि बिकास पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा का रहनेवाला है. टीएसआरडीएस द्वारा सामुदायिक फुटबाल टूर्नामेंट के माध्यम से खोजा गया था. बाद में सोसाइटी द्वारा प्रशिक्षित किया गया. इसके बाद टीएफए भेजा गया.
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बासेत व बिकास ने कहा कि टीएफए ज्वाइन करते हुए उन्हें काफी खुशी हो रही है. इसके माध्यम से हम अपने सपने को साकार कर सकते हैं व पूरे देश में अपना नाम रोशन कर सकते हैं, क्योंकि टीएफए फुटबाल में पूरे देश में गुणवत्ता के लिए जाना जाता है. इसके माध्यम से हम भारतीय फुटबाल टीम में अपना योगदान दे सकते हैं.
गौरतलब है कि टाटा स्टील रूरल डेवलपमेट सोसाइटी (टीएसआरडीएस) द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को खोजने तथा उसे निखारने में अहम भूमिका निभाती रही है. ग्रामीण स्तर पर भी खिलाड़ियों की कोचिंग की व्यवस्था टीएसआरडीएस द्वारा की गयी है, जिसमें खेल के विभिन्न विधाओं को नयी पौध तैयार होती है.



